Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले उस्ताद और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे

Zakir Hussain Death: दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले उस्ताद और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन का निधन हो गया। जाकिर हुसैन ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आने के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पोस्ट कर दिवंगत तबला वादक को भावभीनी श्रद्धांजलि ले रहे हैं। तो वहीं हम आपको बताते है कि जाकिर हुसैन की उन्हें दफन करने की क्या इच्छा थी और उन्हें कहां और कब सुपुर्द-ए खाक़ किया जाएगा ।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतिम सांस लेने वाले तबला वादक जाकिर हुसैन को सैन फ़्रांसिस्को में ही सुपुर्द-ए खाक़ किया जाएगा और उन्हें भारत नहीं लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी इटैलियन पत्नी एंटोनिआ मिन्नेकोला (Antonio Minnecola) से एक ख्वाहिश जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वे हमेशा उन्हीं के साथ रहना चाहते हैं और मरने के बाद भी वे उनके आसपास ही रहना चाहेंगे । ऐसे में उन्होंने अमेरिका में ही सुपर्दे-ए-ख़ाक किये जाने की ख्वाहिश जताई थी।

 

रिपोर्टस की माने तो जाकिर हुसैन को संभवत: बुधवार के दिन सैन फ़्रांसिस्को में दफन किया जाएगा। जाकिर हुसैन के भाई फ़ज़ल कुरैशी भारत से अमेरिका पहुंच गये हैं और बहन खुर्शीद औलिया भी लंदन से अमेरिका के लिए रवाना हो रही हैं। गौरतलब है कि जाकिर हुसैन फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। जिसके चलते उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा हुईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण उनकी मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *