Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

देहरादूनः रेड टेप शोरूम में लगी भीषण आग, दूर तक देखा गया धुएं का गुब्बार, लाखों का नुकसान

रेड टेप शोरूम

देहरादून:

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात राजपुर रोड पर दिलाराम चौक के पास रेड टेप शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना फरार ब्रिगेड को घटना की दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। लेकिन आग निचले मंजिल से ऊपर की तरफ बढ़ रही थी। दूर तक आग का गुब्बार देखा गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल की टीम ने मदद के लिए और टीम मंगवाई। ये भी पढेंः के बाद दो और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि फायर बिग्रेड की टीम ने बराबर में स्वीट शॉप को आग लगने से बचा लिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *