पत्नि के दहेज़ मुकदमे से कर लिया सुसाइड, कल पूरे दिन ट्विटर पर अतुल सुभाष का नाम ट्रेंड करता रहा।
बताते चले की बैंगलोर अतुल सुभाष जो, महिंद्रा ऑटो में ऐ आई इंजीनियर के रूप में काम करता था। इसने 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर और नब्बे मिनिट का डिटेल्ड वीडियो बनाकर कई हफ्तों की तैयारी के बाद सुसाइड कमिट कर लिया।
अतुल की शादी जौनपुर निवासी सिंघानिया से हुई थी जो खुद एसेंचर में जॉब करती थी। फिर क्या शादी में अनबन होने लगी,पत्नी ने घर छोड़ा और अतुल पर दहेज का केस ठोक दिया। साथ ही उसके परिवार वालों को भी इसमें लपेट लिया।
अतुल रहते थे बंगलौर लेकिन केस चल रहा था जौनपुर अतुल अपने सुसाइड नोट में लिखते हैं कि
पिछले चौबीस महीने में उन्हें एक सौ बीस बार मुकदमे की तारीखों पर उपस्थित होने के लिए जौनपुर जाना पड़ा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से पेश होने की अर्जी लगाई गई। जो पेंडिंग ही रही
कोर्ट के आदेश से चालीस हजार रुपए महीना वे अपनी उस पत्नी को देते थे जो स्वयं एक mnc में जॉब कर रही थी। और ये उस 4 साल के बच्चे की परवरिश के लिए था जिसकी शक्ल पिछले तीन साल से अतुल ने देखी भी नहीं थी
उनकी पत्नी के इस धनराशि को बढ़ाकर 1 लाख करने की अर्जी कोर्ट में डाली हुई थी।
वीडियो के साथ बने रहें देखें आगे क्या क्या होता है तो वापिस आते है। एक लाख की अर्जी के साथ ही तीन करोड़ रुपए की राशि केस को निबटाने के लिए ऑफिशियल मांगी गई थी। अतुल कोर्ट की एक बहस का जिक्र करते हुए लिखते हैं, कि कोर्ट में उन्होंने जज साहिबा से कहा कि एन सी आर बी के डेटा के अनुसार फर्जी दहेज मुकदमों की वजह से हर साल आदमी आत्महत्या कर लेता है तो उनकी पत्नी ने कहा कि तुम भी क्यों नहीं कर लेते।
इस पर जज साहिबा हंसी और उनकी पत्नी को बाहर जाने को बोल दिया।
अतुल आगे लिखते हैं कि अपने ही शत्रुओं को खुद से हर महीने पैसे देना ये जानते हुए भी कि वह पैसा वो मेरे ही खिलाफ कानूनी लड़ाई को फ्यूल करने में इस्तेमाल करेंगे मुझसे अब और नहीं हो सकता।
और वे तैयारी करते हैं
मरने की तैयारी
वे एक प्रॉपर चेक लिस्ट बनाते हैं
कौन कौन से डॉक्यूमेंट साइन करने हैं।
101 बार नमः शिवाय का जप करना है।
स्नान करना है।
खिड़कियां खोल देनी हैं।
दरवाजा बंद कर लेना है।
राष्ट्रपति को चिट्ठी भेजने है।
इन इन लोग को मेल करना है।
अलग अलग फोल्डर बनाकर गूगल ड्राइव पर सब कुछ अपलोड करना है।
उसका लिंक शेयर करना है।
वीडियो बनाना है और अपलोड करना है।
एक कविता लिखते हैं
और फिर चेकलिस्ट का काम पूरा होने लगता है
अंत में फिर सब खत्म हो जाता है

